जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कई वाहन मलबे में दबे, बचाव और राहत कार्य जारी

सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के पास बड़ा भूस्खलन हो गया, जिससे कई वाहन भारी मलबे के नीचे दब गए और उन्हें व्यापक नुकसान पहुंचा।अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के चलते कई वाहन मलबे में फंस गए,

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कई वाहन मलबे में दबे, बचाव और राहत कार्य जारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के पास बड़ा भूस्खलन हो गया, जिससे कई वाहन भारी मलबे के नीचे दब गए और उन्हें व्यापक नुकसान पहुंचा।अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन के चलते कई वाहन मलबे में फंस गए, जिनमें से अधिकांश क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मलबा हटाने, दबे हुए वाहनों को निकालने और सड़क संपर्क बहाल करने के लिए राहत एवं बचाव दल तथा भारी मशीनरी की मदद से अभियान जारी है।

वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण डोडा जिले के कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने भी भारी तबाही मचाई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर नुकसान की खबर है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।